हाथरस, फरवरी 9 -- सासनी। रविवार को आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित 14 नंबर भट्टा के निकट 8 माह की गर्भवती महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। जैसे ही वह हाईवे पर कुछ दूरी पर आगे चल रही दो कारें आपस में भीड़ गई। पीछे चल रही बाइक सवार की बाइक उनकी कार से भीड़ गई। जिससे बाइक पर बैठी गर्भवती महिला कल्पना पत्नी अरूण निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सड़क पर दर्द से कराहती देख तहसीलदार रजत कुमार ने दरिया दिली दिखाते हुए और उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी को बिना संकोच के ही रुकवा दिया और घायलों को सरकारी गाड़ी में बिठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां महिला का उपचार किया गया।महिला की हालत खराब होने के कारण उसे चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर महिला का उपचार च...