मैनपुरी, जुलाई 13 -- थाना क्षेत्र के महरमई निवासी महिला 10 जुलाई को अपने बेटे के साथ जनपद फर्रुखाबाद जा रही थी। तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसमें महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन आगरा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां शनिवार रात महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ग्राम महरमई निवासी सुनील प्रताप पुत्र राम सिंह ने बताया कि उसकी 55 वर्षीय मां भगवान देवी पत्नी राम सिंह 10 जुलाई को भाई चंद्रभान के साथ थाना मेरापुर के ग्राम जलूंदा जा रही थी। वह जनपद एटा के थाना नयागांव के ग्राम अकबरपुर में पहुंची। जहां अचानक ब्रेकर आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे मां बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर परिजन घायल मां उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.