जौनपुर, दिसम्बर 3 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पकड़ी चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल भेजा गया था जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुल्हनामऊ निवासिनी गुड़िया देवी पत्नी होरीलाल सोमवार की सुबह अपने बड़े बेटे के ससुराल एक कार्यक्रम में शामिल होने भदोही नई बाजार गई थी। कार्यक्रम समापन के बाद रात आठ बजे भदोही से चली लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजन रात भर खोजते रहें। मंगलवार को परिजन खोजबीन करते जिला अस्पताल पहुंचे तो शव मोर्चरी में रखा मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल अज्ञात महिला को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...