बदायूं, मार्च 22 -- सड़क हादसे में घायल महिला की दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद महिला का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया गांव की रहने वालीं महिला मीना 42 वर्ष पत्नी राकेश 15 मार्च को अपने जेठ के लड़के के साथ बाइक से सहावर से रिश्तेदारी में होली मिलन के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी बाइक नगरीय सहावर के पास अचानक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर मीना को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गई। इसके बाद वहीं उनका पोस्टमार्टम कराया गया और शव उनके परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। शव लेकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.