गंगापार, फरवरी 6 -- सहसों से अपनी ससुराल बहरिया बाइक से जा रहे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी कुंदन लाल का 26 वर्षीय पुत्र सतीश भारतीय सहसों मे रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 31 जनवरी शनिवार की रात बाइक से वह अपनी ससुराल बहरिया जा रहा था जैसे ही वह थरवई थाना क्षेत्र के मलाकमय भैसाही गांव के सामने पहुंचा कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन अच्छे इलाज के लिए प्रयागराज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को सतीश की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है...