मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोपीनाथपुर दोकरा चौक के समीप एनएच पर एक जनवरी को बाइक की ठोकर से घायल गोवर्धन ठाकुर (65) ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण दोपहर करीब तीन बजे मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सरैया स्थित बाइक चालक के घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पंचायत के माध्यम से मामले का निबटारा करने का थानेदार ने आश्वासन दिया है। इधर, शाम में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि एक जनवरी की शाम गोवर्धन ठाकुर दोकरा स्थित बथान के पास एनएच पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने ठोक...