सोनभद्र, जनवरी 16 -- सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। कचनरवा गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामप्रीत 14 जनवरी को घर से मेला देखने के लिए विंढमगंज के लिए निकला था। इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार को उपचार केदौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...