हापुड़, दिसम्बर 5 -- सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घायल को बाइक को चोरी कर शातिर फरार हो गए। इस मामले में घायल के भाई की ओर से वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मुगलपुर निवासी सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर बीती 14 नवंबर को नोएडा से अपने घर वापस आ रहे थे। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उनके भाई घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने घायल को रामा अस्पताल में भर्ती कराया था। एक व्यक्ति उनके भाई की बाइक को लेकर अस्पताल पहुंचा था। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और बाइक की चॉबी सुरेंद्र नाम के व्यक्ति से ...