बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- सदर अस्पताल का हाल : घायल बच्ची को गोद में उठाकर अस्पताल में भटकते रहे परिजन न तो ड्रेसिंग हुई न चिकित्सक ने की घायल बच्ची की जांच दो दिन पहले डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर कर्मियों को थपथपाई थी पीठ फोटो : हॉस्पीटल-सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को बच्ची को गोद में लेकर भटकते परिजन । बिहारशरीफ, एक संवाददाता। दो दिन पहले डीएम कुंदन कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था का दावा किया था और कर्मियों की पीठ थपथपायी थी। दो दिन बाद ही कर्मियों के व्यवहार ने प्रशासन के नेक इरादे पर पानी फेर दिया। सोमवार को गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को गोद में उठाकर परिजन इलाज के लिए इस वार्ड से उस वार्ड में भटकते रहें। न तो समय पर ड्रेसिंग की गयी न किसी चिकित्सक ने उसकी प्राथमिक जांच की। वार्ड बॉय की तैनाती और मरीजों को सहयोग देने...