सहारनपुर, मार्च 16 -- नकुड़। सड़क मार्ग पर लोगों के लिए जानलेवा बन रही नील गाय अब आबादी की ओर भी रुख करने लगी हैं। खेतों से भटककर नगर की कईं दुकानों में घुसी घायल नील गाय ने दौड़कर बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे खेतों से भटकी नील गाय मोहल्ला बंजारान स्थित एक क्लिनिक में घुस गई। भीड़भाड़ के इलाके में अचानक नील गाय को देख़ लोगों की सांसें अटक गई। नील गाय पिछले हिस्से से गंभीर घायल थी। इसके बावजूद वह मदनी चौक से होते हुए तेजी से दौड़कर एक सब्जी की दुकान में भी घुसी। जिसके बाद आबादी से होकर तहसील कार्यालय रोड़ पर पहुंच गई। नील गाय करीब बीस मिनट तक आबादी में दौड़ती रही। जिससे लोगों में ख़लबली मची रही। इसके बाद नील गाय सीएचसी रोड़ से होते हुए जंगल में चली गई। गनीमत रही कि तेज गति से दौड़ रही नील की चपेट में कोई राहगीर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.