झांसी, फरवरी 22 -- झांसी। झांसी-कानपुर एनएच पर पिछले दिनों तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक लेने से आगे जा रहे डंपर में घुस गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए थे। वहीं इलाज के दौरान चालक की झांसी में मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव सिया निवासी आनंद झा (29) बेटा कृष्ण मुरारी ट्रक चालक थे। गुजरे, शुक्रवार को वह कानपुर से प्लास्टिक लादकर झांसी की तरफ जा रहे थे। उसके साथ ट्रक में गांव की ही हेल्पर जाहर सिंह भी था। जैसे ही उरई बाईपास से निकले, तभी आगे जा रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिए। जिससे आनंद का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पीछे से सीधा डंपर में घुस गया। हादसे के बाद ट्रक के परखचे उड़ गए। वहीं आनंद और जाहर सिंह दोनों घायल हो गए। दोनों को उरई अस्पताल ले जाया गया। जहां जहां ...