एटा, सितम्बर 15 -- अवागढ़, हिन्दू एकता समूह जलेसर ने जान पर खेल घायल गोवंश को पकड़कर इलाज कराया। जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हो गये। रविवार को हिन्दू एकता समूह नगर अध्यक्ष जलेसर प्रांजुल शर्मा को सूचना मिली तोप चौराहा के पास जंगल में एक घायल गोवंश है। सूचना पर वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। गोवंश को पकड़ने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश पकड़ा। उसके बाद चिकित्सक दिनेश गहलोत ने गोवंश का इलाज किया। इस दौरान नैतिक वर्मा,भारत वार्ष्णेय, सूरज प्रजापति, कृष्णा यादव, गुन्नू पंडित, अमन जैन, अतुल यादव, अंकित ठाकुर, विशाल, शिवम ठाकुर गो सेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.