हल्द्वानी, दिसम्बर 2 -- कालाढूंगी। वार्ड एक में निर्माणाधीन मकान में दिखे घायल गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि बीते रविवार को वार्ड नंबर 1 में प्राण दत्त पांडे के निर्माणाधीन मकान में एक घायल गुलदार आकर बैठ गया था। जो ग्रामीणों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पिंजड़ा लगाकर कैमरा ट्रैप के माध्यम से घायल गुलदार की मॉनिटरिंग की। मंगलवार की सुबह घायल गुलदार फिर आबादी में आ गया। जिसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया। घायल नर गुलदार की उम्र करीब सात वर्ष है। गुलदार के गले में तार से कटे होने का निशान है। प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्...