हजारीबाग, फरवरी 22 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि डुमरी विधायक जयराम महतो ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। टाटीझरिया प्रखंड के होलंग निवासी दिनेश महतो और मंगरी देवी का पुत्र विवेक कुमार बीते दिनों से दारू स्थित सरस्वती हाई स्कूल के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। युवक की आर्थिक स्थिति और गंभीर हालत को देखते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो ने संवेदनशीलता दिखाई और उसके इलाज के लिए 15 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। मौके पर जेएलकेएम के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर महतो, टाटीझरिया प्रखंड कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...