पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे के रहने वाले भगवान मिश्रा सोमवार को गढ़वाखेड़ा बैंक में रुए निकालने गए थे। शाम को रुपए निकालने के बाद भगवान मिश्रा साइकिल से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। घायल भगवान मिश्रा का सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद घायल भगवान मिश्रा की जेब से 19 हजार रुपए किसी ने निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...