चंदौली, फरवरी 22 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के सिकठा गांव में लोहे की सरिया फेंके जाने से 12 वर्षीय किशोर साहिल राजभर गंभीर रुप से घायल हो गया था। किशोर के सिर में सरिया से चोट लगने के कारण परिजन आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन बीते शनिवार की देर शाम किशोर की मौत हो गई। इससे नाराज होकर परिजन गांव में पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। क्षेत्र के सिकठा गांव में एक पुरान खंडहर मकान है। इस मकान के सरिया निकालकर गांव के बच्चे बेच देते थे और खाने पीने का सामान खरीद लेते थे। इसी क्रम में बीते 17 फरवरी को बृजेश राजभर का कक्षा सात का छात्र 12 वर्षीय बड़ा पुत्र साहिल गांव के अन्य बच्चों के साथ जर्जर मकान से सरिया काट...