झांसी, जनवरी 20 -- ललितपुर-सागर हाइवे पर भीषण हादसा हुआ। सोमवार की देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पैदल जा रहे 17 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। मंगलवार मेडिकल में भर्ती किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमालपुर निवासी मुकेश सहरिया (17) बेटा हन्नू सहरिया मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में हाथ बंटाता था। सोमवार की देर शाम वह काम करके घर वापस आ रहा था। जैसे ही ललितपुर-सागर हाईवे पर पहुंचकर उसे पार करने लगा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मुकेश उछला और कार के पहियों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। राहगीरों की मद से घायल को तुरंत अस्पताल ले जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.