खगडि़या, नवम्बर 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी स्वर्गीय लाल मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद रब्बान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर नगद एक हजार रुपये एवं गले में पहने सोने की चैन छीन लेने की शिकायत की है। घटना सोमवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक इस घटना में उसके पक्ष से एक महिला घायल हो गई है। आवेदन में मोहम्मद अमजद अंजार, मोफलिन खातून, कुक्या खातून, मोहम्मद अख्तर आदि को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा गया है कि सभी अभियुक्त घटना के समय पारंपरिक अस्त्र शस्त्र से लैस होकर घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। घटना के कारणों में बताया गया है कि लगभग बीस दिन पहले उसके दस कट्टा खेत में लगे धान की फसल अज्ञात लोगों के द्व...