प्रयागराज, नवम्बर 29 -- सड़क हादसे में घायल लोक सेवा आयोग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 59 वर्षीय बृजेंद्र मालवीय निवासी मालवीय नगर मुट्ठीगंज की शनिवार को मौत हो गई। वह 20 नवंबर को उस समय सड़क हादसे में घायल हो गए थे तब आयोग के ही कर्मचारी संजय श्रीवास्तव के साथ स्टेशनरी का सामान खरीदने जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में संजय का पैर टूट गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...