रांची, सितम्बर 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो शुक्रवार को पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष घायल राजू महली से मिलने उनके घर पहुंचे। ज्ञात हो कि मंगलवार को पेड़ की डाली गिरने से राजू महली चोटिल हो गए थे। सुदेश महतो और आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है l मिलनेवालों में केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ, सुनील सिंह, सिल्ली प्रमुख जीतेंद्र बड़ाइक, शंकर बेदिया, सीताराम साहू, शंभु साहू, करण सोनकर, सुदामा प्रजापति, विकास महतो और नितेश उर्फ लालू शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.