हापुड़, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना में बुधवार को घायल अवस्थ में पहुंचे मादा हिरण की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने थाने में शिकार होने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को एक बारहसिंगा मादा हिरन उम्र करीब डेढ़ वर्ष घायल अवस्था में गांव के तालाब में जाकर फंस गया। मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को उपचार के लिए ले जाया गया। हालांकि हिरण की मौत हो गई। हिरण के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने हिरण के शिकार होने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि घायल हिरन की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हिरण...