अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर अशरफपट्टी गांव के सिकंदरपुर में नमाज पढ़कर पैदल अपनी आटा चक्की पर जा रहे अधेड़ की दुर्घटना में घायल होने के पांच दिन बाद इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। अधेड़ व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रुसतमपुर अशरफपट्टी गांव के पुरवा सिकंदरपुर निवासी एजाज हुसैन (45) पुत्र सिब्ते हसन की गांव में आटा चक्की की दुकान है। वह बीते 13 मार्च की शाम को रोजा नमाज पढ़ने के बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपनी आटा चक्की पर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक की हैंडल इनके पेट में धंस गई, जिससे सड़क पर गिरकर लहूलुहान होकर बेहोश हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन एम्बुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.