आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के कैशलेस उपचार योजना को लेकर पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने भारत सरकार द्वारा संचालित सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को योजना की पात्रता, मानदंड, प्रक्रिया एवं लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समयबद्ध एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। कार्यशाला के दौरान जनपद के समस्त थानों के क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी, सड़क दुर्घटना से संबंधित अभियोगों के विवेचक, एवं यातायात पुलिस कर्मियों को ई-डीएआर प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...