रायबरेली, फरवरी 13 -- रायबरेली,संवाददाता। जगतपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रसे-वे पर बीती आठ फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में चार बच्चियों की हुई मौत के बाद ऊंचाहार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रयास से तीन-तीन लाख रुपए मिले थे तो वहीं घायलों को इलाज के लिए पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता की राशि दिलाई गई। ऊंचाहार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पाण्डेय के प्रयास से सड़क दुर्घटना में जगतपुर क्षेत्र के कोडर गांव की रहने वाली चार बच्चियों की मौत हो गई थी। इसमें विधायक के प्रयास से मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की चेक दी जा चुकी है। वहीं घायलों को हर संभव इलाज की बेहतर सुविधा के साथ सभी को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। विधान सभा में विधायक डॉ मनोज कुमार पा...