बांका, दिसम्बर 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बांका बेलहर मार्ग में सलैया मोड़ पर टेंपो एवं बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार जख्मी बेलहर प्रखंड के केंदुआ झरना गांव के सुक्खू मुर्मू एवं रामचंद्र हेंब्रम का भागलपुर के एक प्राइवेट क्लीनिक में चल रहे इलाज के बाद अब दोनों की हालत मे सुधार हो रहा है। भागलपुर में मरीज का इलाज करवा रहे परिजन जहमत मुर्मू ने बताया कि अब दोनों को होश आ गया है। अब दोनों बातचीत भी करने लगे हैं। धीरे-धीरे दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यहां मालूम हो कि घटना के बाद बेहोश पड़े दोनों ज़ख्मियों को नाजुक स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया था। टेंपो एवं बाइक सवार के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई थी की बाइक सवार दोनों बुरी तरह गिरकर बेहोश पड़े थे ल। जिसे स्थानीय लोगों ने दोनों क...