चम्पावत, जनवरी 10 -- चम्पावत। बीते पांच दिसंबर को बाघधारा बाराकोट में बारात के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायलों की मदद करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। एसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में सिंगदा निवासी मदन सिंह सामंत और अमरूवासेरा घाट निवासी मनोज कुमार पंत को सम्मानित किया। इन ग्रामीणों ने दो सौ मीटर गहरी खाई से पांच घायलों को पांच शवों को सुरक्षित निकाला। एसपी ने दोनों ग्रामीणों के साहस की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...