हरिद्वार, जून 16 -- सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी से लौट रहे तीन युवकों पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने लोहे की रॉड और बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीछा कर एक युवक पर फायरिंग की लेकिन गोली नहीं लगी। बाद में तमंचे की बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पांच नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिपरा बरौला, लखीमपुर निवासी सूरज वर्तमान में सूर्यनगर कॉलोनी में रह रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में सूरज ने बताया कि वह अपने बहनोई मुन्ना और भांजे रमेश के साथ आरपीटी कंपनी से लौट रहा था। खंडूरी ढाबे के पास कुछ सामान लेने रुके ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे बाबू उर्फ शुक्ला, गौरव, विनीत सिंह, अभिषेक, लवी कुमार और उनके आठ-दस साथियों ने उन पर लोहे की रॉड और बेल्ट से हमला कर दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.