उरई, दिसम्बर 6 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र में घाट संचालकों ने यमुना पट्टी स्थित हीरापुर गांव के किसानों की फसलो पर बुलडोजर चला दिया। इससे किसानों की खेतो में खड़ी लाही की फसल नष्ट हो गई। पीड़ित किसानो ने मामले की शिकायत प्रशासन से की है। बालू घाट संचालकों की दबंगई का कोई यह पहला मामला नहीं है बल्कि फसलों के बीच से ओवरलोड ट्रक निकालने के अलावा किसानों के खेतो से बलपूर्वक खनन करना यह सब अर्से से चलता आ रहा है। हालांकि अभी तक ऐसे किस्से बेतवा पट्टी से आते थे लेकिन अब बालू माफियाओं ने बेतवा में बालू की मात्रा कम पाए जाने पर यमुना पट्टी का रूख किया है। इसके तहत इस वर्ष सिमरा शेखपुर के साथ हीरापुर में खनन विभाग द्वारा खनन पट्टे आवण्टित किए गये हैं। हीरापुर में दो बालू खण्डो की नीलामी हुई है जिसमे 15 हेक्टेयर रवि पंजवानी तथा 15 हैक्टेयर वैभव गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.