प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को कांवरियों की भीड़ रविवार को सुबह से ही गंगा घाट पर पहुंच गई। रोक के बावजूद लोग ट्रैक्टर, लोडर पर सवार होकर गंगा घाट तक पहुंचे। सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को जनपद के साथ गैर जनपद के शिव भक्त बड़ी तादाद में मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट पर जल भरने पहुंचते हैं। रविवार सुबह से ही कांवरियों की टोली गंगा घाट पहुंचने लगी। गंगा स्नान कर कांवड़ में जल भरते, कांवड़ का पूजन, परिक्रमा करते रहे। भगवा कपड़े पहनकर जल भरने के बाद कांवड़ लेकर कांवरियों को टोली जिधर से निकलती, पूरा इलाका शिवमय हो जा रहा था। देर शाम तक कांवरियों की भीड़ जल भरने और जलाभिषेक के लिए जाने को उमड़ती रही। एसओ दीप नारायण की देखरेख में पुलिस टीम कांवरियों ...