कटिहार, मार्च 11 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 मीरा परती नदी धार में बनने वाली पक्की छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य मो शाहिद अख्तर, सरपंच तल्लू हेंब्रम, उपमुखिया रवि कुमार साह, वार्ड सदस्य महेंद्र वर्मा आदि ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथियों ने बताया कि मीरा परती नदी धार में पक्की छठ घाट नहीं रहने से छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में काफी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग व छठ व्रतियों की परेशानी को देखते हुए जिला परिषद अंश से पंद्रहवीं वित्त आयोग के अनुदान मद से पक्की छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। साथ ही बताया कि छठ घाट निर्माण हो जाने से छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा मिलेगी। तकरीबन 09 लाख 41 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.