रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के वार्ड 28 में रातू रोड के न्यू मधुकम का मधुकम तालाब का पानी घाट तक पानी से लबालब भरा हुआ है। घाट पर बनी दस से अधिक सीढ़ियां पानी डूबा हुआ है। इस कारण घाट और सीढ़ियों पर काई जम गया है, जिससे फिसलन की स्थिति है। ऐसे में खतरा रहता है। मधुकम तालाब छठ घाट पर पिछले 66 साल से सैकड़ों व्रती अर्घ्य देते हैं। व्रती समेत 30 हजार के करीब श्रद्धालु इकट्ठा रहते हैं। इस बार महापर्व छठ पर व्रतियों को काफी परेशानी हो सकती है। अर्घ्य देने वाले श्रद्धालु भी परेशान होंगे। तालाब में विभिन्न माध्यमों से गंदा पानी पहुंच रहा है। जागरुकता के अभाव में आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोग वहीं पर कपड़ा धोने समेत स्नान कर रहे हैं। इससे भी पानी गंदा हो रहा है। मुख्य पहुंच मार्ग इरगू टोली, कुम्हार टोली, चूना...