वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग और विजिलेंस की ओर से सोमवार को रामनगर में चलाये गए अभियान के बाद बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बलुआ घाट से लेकर सिपाहिया घाट तक बिजली चोरी हो रही थी। यहां सैकड़ों नावें बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन अधिकतर के पास बिजली कनेक्शन नहीं थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि रामनगर उपकेंद्र के अभियंताओं और लाइनमैन के इशारे पर सारा खेल चल रहा है। यह मामला पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार तक भी पहुंच गया है। एमडी ने बताया कि विजिलेंस टीम से जांच कराई जाएगी। वहीं, बुलवा घाट स्थित मछली मार्केट का मंगलवार को वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें सिर्फ तार नजर आ रहे हैं लेकिन मीटर कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीड...