कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मकर संक्रांति पर होने वाले स्नान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को घाटों को निरीक्षण किया। डीएम ने सरसैया घाट पर महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। घाट की सीढ़ियों से स्नानस्थल तक के मार्ग को चौड़ा, साफ और अतिक्रमण मुक्त रखने का आदेश दिया। मार्ग के दोनों तरफ किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सरसैयाघाट समिति को जल्द संकेतक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा, हर 50 मीटर की दूरी पर सफाई कर्मियों की तैनाती करने के साथ पालीवार ड्यूटी लगाई जाए। कर्मचारियों को मोबाइल नंबर भी लिखा जाए। घाट के किनारे और आसपास से पॉलीथीन व कूड़ा नियमित रूप से उठाकर डस्टबिन में डाला जाए। किसी भी स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.