प्रयागराज, नवम्बर 19 -- माघ मेले में इस इस बार स्नान घाटों की पहचान नंबरों से होगी। घाटों और प्रमुख स्थलों पर पहचान के लिए गुब्बारे लगाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु उसे देखकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। यह निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता व मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आईट्रिपलसी सभागार में बुधवार को हुई बैठक में दिए गए। स्नान घाटों की जानकारी गूगल पर उपलब्ध होगी। इसके लिए जल्द ही गूगल के अफसरों से बात की जाएगी। बैठक में सबसे पहले मेला के अधिकारियों ने इस बार के लेआउट व बाढ़ के घटने के बाद अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। जिसमें कार्यों के टेंडर, पांटून पुलों के निर्माण, बिजली विभाग के काम आदि पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही बताया गया कि प्रमुख मार्गों पर पार्किंग का प्रबंध रहेगा। अफसरों ने प्रवेश व निकासी मार...