गढ़वा, अक्टूबर 24 -- रमना, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को छठ पूजा समिति की ओर से प्रखंड मुख्यालय के लौंगा पुल स्थित मुख्य छठ घाट की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की गई। जानकारी देते हुए अध्यक्ष धनंजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छठ घाट पर व्रतधारियों की सुविधा के लिए समुचित टेंट व लाइट की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही भगवान भास्कर की अस्थाई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसके अलावा भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। वही गम्हारिया गांव स्थित सनराइज क्लब के तत्वधान में सुंदरबांध छठ घाट मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से आस्था का महापर्व छठ पर मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण...