रुडकी, फरवरी 21 -- गंगनहर में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईआईटी रुड़की, सेना और सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर विस्तृत खाका तैयार किया। यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह द्वारा गंगनहर की सुरक्षा को लेकर दिए गए सुझावों के बाद बुलाई गई। बैठक में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ, सेना के अधिकारी, नगर निगम से मुख्य नगर आयुक्त और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सिंचाई विभाग के सिविल इंजीनियर शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.