नई दिल्ली, फरवरी 5 -- JSW Cement Share: JSW ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों में गुरुवार, 5 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के Q3FY26 (दिसंबर तिमाही) के नतीजे आने के बाद शेयर करीब 9% से ज्यादा उछल गए। नतीजों में सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी घाटे से बाहर निकलते हुए मुनाफे में लौट आई। दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने Rs.130.6 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को Rs.80.22 करोड़ का नुकसान हुआ था। इससे साफ है कि कंपनी की वित्तीय सेहत में मजबूत सुधार हुआ है।कंपनी की कमाई कंपनी की कमाई यानी रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू सीमेंट का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13% बढ़कर Rs.1,621 करोड़ रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में Rs.1,433 करोड़ था। इस ग्रो...