नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे पढ़कर फैंस थोड़े निराश हो गए हैं। अनुष्का ने हाथ से लिखा नोट शेयर किया है। यह नोट उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म घाटी को मिले ठीक-ठाक रिस्पॉन्स के बाद किया है। अनुष्का ने लिखा कि वह अब सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं।क्या लिखा है अनुष्का ने पेपर पर लिखा है, 'दुनिया से रिकनेक्ट करने और स्क्रोलिंग से आगे। ब्लू लाइट से कैंडल लाइट...तक। सोशल मीडिया से दूर हो रही हूं ताकिदुनिया से कनेक्ट कर पाऊं। स्क्रॉलिंग से आगे काम करें, जहां से हम सभी ने वास्तव में शुरुआत की थी। जल्द आपसे मिलते हैं और स्टोरीज और प्यार के साथ। हमेशा हंस्ते रहें। लव अनुष्का शेट्टी।' View this post on Instagram A post shared by AnushkaShetty (@anushkashet...