घाटशिला, दिसम्बर 29 -- घाटशिला। विद्या विकास समिति रांची द्वारा घाटशिला संकुल में चल रहे 10 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय घाटशिला, चाकुलिया, खन्दामौदा, बहरागोड़ा, केरुकोचा, रंगुनिया, माहुलीशोल, पिपला, पावड़ा, कोकपाड़ा का संयोजक राजा कर्मकार को नियुक्त किया गया है। कर्मकार वर्तमान में घाटशिला विद्यालय के सदस्य भी हैं। ज्ञात हो कि विद्या भारती द्वारा लगभग 128 विद्यालय झारखंड में संचालित किये जा रहे हैं। विद्यालयों के सफल संचालन के लिए कुछ विद्यालयों के समूह को बनाकर संकुल तैयार किया जाता है। इसमें घाटशिला संकुल झारखंड का सबसे बड़ा संकुल है। कर्मकार ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालयों के विकास की दिशा मे हर सम्भव प्रयास करने की बात कही। शनिवार की शाम झारखंड के सभी संकुलो के प्रमुख व संयोजकों की ऑनलाइन बैठक विद्या भारती के झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.