आदित्यपुर, दिसम्बर 29 -- गम्हरिया। घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के झामुमो कैंप कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन की गतिविधि व मजबूती पर चर्चा की। वहीं मजदूर नेता स्व रतिलाल महतो के पुत्र मनोदीप महतो ने रतिलाल जयंती पर शामिल होने को लेकर निमंत्रण दिया। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि रतिलाल महतो के आश्रितों को अब तक कोई सुविधा नहीं मिलना दुःखद बात है। तीन जनवरी को उनकी जयंती भव्य तरीके से मनायी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, सोखेन हेंब्रम आदि ने विधायक का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.