घाटशिला, जनवरी 26 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। घाटशिला अनुमंडल में मुख्य समारोह का आयोजन घाटशिला के पावड़ा मैदान में किया जायेगा। जहां मुख्य अतिथि अनुमंडलाधिकारी परेड के निरीक्षण के बाद झंडोत्तोलन करेंगे। इस दौरान शानदार परेड के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की झांकिया भी प्रस्तुत किया जायेगा। दूसरी ओर मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आईसीसी के ईकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेट्टी और जादूगोड़ा के यूसील कॉलोनी के सी टाइप मैदान में यूसील के सीएमडी कंचन आनंद राव झंडोत्तोलन करेंगे। इस दौरान सभी स्थानों पर परेड के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा जिसे देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावे अनुमंडल कार्यालय, बीडीओ, सीओ कार्यालय, ...