घाटशिला, फरवरी 12 -- घाटशिला। बुधवार को घाटशिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एक विशेष लेक्चर आयोजित किया गया। मुख्य स्पीकर के रूप डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पी जी डिपार्टमेंट्स के असिस्टेंट प्रोफेसर सह परीक्षा नियंत्रक डॉ सूची संतोष बरवार शामिल हुईं। उन्होंने विशेष रूप यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट लेखन और डिजरटेशन के संबंध विशेष जानकारी प्रस्तुत की। विदित हो कि डॉ सूची का कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट्स में 10 फरवरी को एचडी स्कॉलर की क्लास लेने चाईबासा आई थीं। घाटशिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष प्रो इंदल पासवान के आग्रह पर उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय में विशेष लेक्चर देना स्वीकार किया। डॉ सूची के लेक्चर के बाद विद्यार्थियों ने उनसे कई तरह के सवाल किए जिसका उत्तर देकर विद...