घाटशिला, अप्रैल 23 -- घाटशिला। मंगलवार को घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम डी पी सिंह का देहांत हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें हृदय और पेट से संबंधित समस्याएं थी ,जिसका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर से चल रहा था। दो दिन पहले ही उनको स्टंट लगा था और हॉस्पिटल से छुटकर घर आए थे। सोमवार देररात रात 12.30 बजे अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई। तात्काकल उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया जा रहा था किन्तु रस्ते में ही वे शांत हो गए। उन्हें फौरन घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया ,जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। उनकी निधन की खबर सुनकर घाटशिला कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर उनके परिजन को संबल दिया। विदित हो कि 1979 में उन्होंने कॉमर्स विभाग में लेक्चरर के पद पर योगदान दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.