घाटशिला, दिसम्बर 16 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के सभी पांच लैंपसों में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का शुभारंभ मंगलवार को कर दिया गया और धान की खरीद भी शुरू हो गयी है। इस दौरान घाटशिला लैंपस में पहले दिन 10 क्विंटल धान की खरीदारी की गई। धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया। इस दौरान विधायक ने लैंपस सचिव जितेन्द्र कुमार भकत से लैंपसों के संबंध में जानकारी ली। इस क्रम में विधायक ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र की साफ सफाई रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब किसान सीधे लैंपस को धान बेच सकते हैं। अब किसान द्वारा धान बेचे जाने के 48 घंटे से एक सप्ताह के अंदर पूरी राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा। पहले आधी राशि का भुगतान सप्ताह भर में और आधी राशि के भुगतान तीन चार माह के अंदर होता था, लेकिन किसानों के परेशानी और ...