घाटशिला, जनवरी 8 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में अब एक कंपनी एनसीसी स्थापित होगी। इसकी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसको लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय अहूजा से मिले और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एनसीसी के प्रशासी पदाधिकारी कर्नल प्रेमचंद झा एवं घाटशिला महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।विदित हो कि घाटशिला महाविद्यालय में सर्वप्रथम वर्ष 2017 में एक प्लाटून एनसीसी की मान्यता मिली थी जिसमें मात्र 54 विद्यार्थियों को ही एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिला था। ग्रामीण क्षेत्र के इस महाविद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण लेने से काफी संख्या में विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। कई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी कैंप में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.