घाटशिला, जनवरी 22 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा की। उक्त पदयात्रा को प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज के मुख्य द्वार से रवाना किया। अपने इस पदयात्रा अभियान में एनसीसी कैडेटों ने विविध नारों, पर्चा-पोस्टर के माध्यम से लोगों को बताया कि भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के लोगों को एकजुट कर ब्रिटिश शोषण के खिलाफ उलगुलान (क्रांति) का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष ब्रिटिश काल में राष्ट्रीय जागरूकता जगाई। उनकी विरासत आज भी भारत के जनजातीय समुदायों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.