घाटशिला, जनवरी 16 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा आगामी 21 जनवरी को भगवान बिरसा मुंडा पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। इस आयोजन के उद्देश्य के संबंध में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के माई भारत पोर्टल के पहल पर तथा एनसीसी निदेशालय के आह्वान पर यह पदयात्रा कार्यक्रम वृहद् तर पर आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से बिरसा मुंडा की विरासत और आदिवासी समुदायों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाई जाएगी। इससे बिरसा मुंडा के उलगुलान (विद्रोह) और अबुआ दिशुम-अबुआ राज (हमारा देश- हमारा राज) के नारों के माध्यम से उनकी वीरता एवं ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और जमींदारी शोषण के खिलाफ आदिवासियों के प्रतिरोध को याद करते हुए आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा दी जाएगी। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.