जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। घाटशिला अनुमंडल के स्वास्थ्य कर्मचारियों को जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर असद के नेतृत्व में शुक्रवार को संक्रामक बीमारियों (डेंगू, जापानी बुखार, चिकनगुनिया, चिकन पॉक्स, डायरिया, हीट वेव, मलेरिया एवं अन्य) से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुशील कुमार तिवारी ने सामुदायिक हेल्थ ऑफीसर एमपीडब्ल्यू एएनएम समेत और श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मचारियों को संक्रामक बीमारियों का लक्षण बताकर प्रारंभिक उपचार का तरीका बताया। सर्विलांस टीम ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुझाव दिया कि मरीज को तत्काल निकट के अस्पताल में पहुंचाना चाहिए। ताकि तत्काल बचाव का उपाय हो सके। बताया जाता है की बीमारियों से बचाव को लेकर संविधान टीम प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को जागरूक और प्रशिक्षित कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.