जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। जिला के घाटशिला अनुमंडल अस्पताल समेत पोटका और धालभूमगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों की जांच के साथ ही बीमारियों से बचाव के प्रति मरीजों को जागरूक किया जाएगा। तीनों जगह के स्वास्थ्य मेला में स्थानी विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। पटमदा के स्वास्थ्य मेला में बीडीओ, उप प्रमुख के साथ दर्जनों सहिया और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया, जहां सौ से ज्यादा लोगों की जांच हुई है। बताया जाता है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित लोगों की सुविधा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित करने का आदेश राज्य स्वास्थ्य विभाग से आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...