जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- घाटशिला। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 16वें राउंड का परिणाम जारी कर दिया गया है। लगातार बढ़त बनाए हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने इस राउंड के बाद अपनी लीड और मज़बूत कर ली है।16वें चक्र के आने के बाद जेएमएम प्रत्याशी को कुल 84,796 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 53,496 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।इस प्रकार दोनों के बीच अंतर बढ़कर 31,300 मतों का हो गया है।जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को इस राउंड तक कुल 11,095 मत मिले हैं।अन्य प्रत्याशी बहुत पीछे चल रहे हैं और मुकाबला जेएमएम और भाजपा के बीच ही सिमटता दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...